Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजेश करीर की मदद के लिए आगे आईं शिवांगी जोशी, अकाउंट में रुपए किए ट्रांसफर

Webdunia
गुरुवार, 4 जून 2020 (12:16 IST)
कोरोना वायरस की वजह से बहुत से लोगों के सामने आर्थिक तंगी की समस्या खड़ी हो गई हैं। आम लोगों के साथ-साथ टीवी और फिल्मों के कलाकार भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बीते दिनों टीवी एक्‍टर राजेश करीर ने एक वीडियो शेयर कर लोगों से पैसों को लेकर मदद मांगी थी। उनका कहना था कि उनके पास इतने भी पैसे नहीं बचे हैं कि वह घर वापस लौट सकें।

 
सोशल मीडिया पर राजेश करीर का यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। ऐसे में राजेश करीर की को-स्टार शिवांगी जोशी मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने राजेश की 10 हजार रुपए देकर मदद की है। बता दें कि राजेश ने सीरियल ‘बेगूसराय’ में शिवांगी जोशी के पिता का किरदार निभाया है।
 
खबरों के अनुसार राजेश कारीर के वीडियो और खबरों के सामने आने के बाद शिवांगी ने एक्‍टर से संपर्क किया। शिवांगी ने राजेश करीर के अकाउंट में तत्‍काल 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए हैं। इस खबर की पुष्‍ट‍ि राजेश करीर ने भी की है।
 
राजेश ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं कि वह मदद के लिए आगे आई हैं। हम एक-दूसरे के करीब नहीं हैं फिर भी वह आगे आईं और मदद के लिए हाथ बढ़ाया, वह भी एक ऐसे वक्त में। मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है। शिवांगी के अलावा और भी कई लोगों ने मुझसे संपर्क किया है और मेरे अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए हैं।
 
बता दें कि राजेश करीर 'मंगल पांडे' और रितिक रोशन की 'अग्निपथ' जैसी फिल्‍मों में भी काम कर चुके हैं। राजेश परिवार संग मुंबई में रहते हैं। लेकिन वह पंजाब वापस जाना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह वहां जाकर बिजनेस शुरू करेंगे। राजेश लंबे समय से किसी भी सीरियल का हिस्सा नहीं हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments