Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

1 महीने के भीतर बॉलीवुड को अलविदा कह गईं ये मशहूर हस्तियां

1 महीने के भीतर बॉलीवुड को अलविदा कह गईं ये मशहूर हस्तियां
, शुक्रवार, 5 जून 2020 (06:42 IST)
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पीएम मोदी ने 24 मार्च को देशभर में लॉकडाउन की घोषणा की। लॉकडाउन की वजह से पूरा देश थम सा गया। इसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री भी बंद पड़ गई, बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फिल्ममेकर्स तक अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए। लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड ने अपने कई कलाकारों को भी खो दिया।
 
webdunia
लॉकडाउन में सबसे पहले 29 अप्रैल को बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक देश को पहचान दिलाने वाले देश के चहेते अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ। इरफान साल 2018 से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे।

webdunia
बॉलीवुड इरफान की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि उसके अगले ही दिन यानि 30 अप्रैल को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर ने सभी को तोड़ दिया। ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे। 24 घंटे से भी कम वक्त में दो अभिनेताओं का चले जाना किसी बड़े सदमे से कम नहीं था।

कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके एक्टर शफीक अंसारी ने भी लॉकडाउन में दुनिया को अलविदा कहा। 10 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली। 52 साल के शफीक अंसारी टीवी के मशहूर शो 'क्राइम पेट्रोल' का लंबे समय से हिस्‍सा थे।
 
webdunia
'पीके' और 'रॉक ऑन' से बॉलीवुड की दुनिया में पहचान बनाने वाले साई गुंडेवर का भी 10 मई को 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। साई गुंडेवर काफी दिनों से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे।

webdunia
Photo Credit- Twitter
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के असिस्टेंट अमोस का 12 मई को हार्ट अटैक से निधन हुआ। अमोस करीब 25 साल से आमिर खान के लिए काम कर रहे थे।

webdunia
अक्षय कुमार के कजिन और टीवी एक्टर सचिन कुमार का 15 मई को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। वो मुंबई के अंधेरी में रहते थे। एक्टर ने टीवी जगत से किनारा करके फोटोग्राफी में अपना करियर बना लिया था।
 
webdunia
आर्थिक तंगी से जूझ रहे टीवी एक्टर मनमीत ग्रेवाल ने 16 मई को खुदकुशी कर ली। एक्टर मनमीत ग्रेवाल की मौत की खबर भी सबके लिए सदमा देने वाली थी।

webdunia
सलमान खान के साथ फिल्म रेडी में नजर आए अभिनेता और कॉमेडियन मोहित बघेल का 23 मई को 27 साल की उम्र में निधन हो गया। मोहित कैंसर पीड़ित थे। 
 
webdunia
बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने देने वाले गीतकार योगेश गौड़ ने 29 मई को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
 
webdunia
1 जून को संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया। वाजिद का पिछले दिनों किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कोरोना वायरस से भी पीड़ित थे। बता दें साजिद-वाजिद की जोड़ी म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी मशहूर है। 
 
webdunia
बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक बासु चटर्जी का 4 जून को 90 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। बासु बढ़ती उम्र से होने वाली दिक्कतों से परेशान थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शाकाहारी बनने के बाद हल्का महसूस कर रही हैं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह