Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कोरोना वायरस के कारण भारती सिंह ने टाली फैमिली प्लानिंग, बोलीं- मेरा बेबी एक स्वस्थ वातावरण में जन्म ले

कोरोना वायरस के कारण भारती सिंह ने टाली फैमिली प्लानिंग, बोलीं- मेरा बेबी एक स्वस्थ वातावरण में जन्म ले
, शुक्रवार, 29 मई 2020 (12:35 IST)
कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दिन इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इस महामारी की वजह से कई लोगों को अपने प्लाग कैंसिल करने पड़ रहे हैं। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने भी कोरोना वायरस की वजह से अपनी फैमिली प्लानिंग टाल दी है।

 
भारती सिंह ने इंटरव्यू में बताया कि मैं मां बनना चाहती थी, लेकिन कोरोना वायरस के बीच मैं कोई भी चांस नहीं लेना चाहती। इसके साथ ही भारती सिंह ने कहा कि मैं इस तनाव भरे माहौल में बेबी नहीं चाहती। मैं चाहती हूं कि मेरा बेबी एक स्वस्थ वातावरण में जन्म ले।
 
भारती सिंह ने कहा, हां, मैं मां बनना चाहती थी। यहां तक कि मैं और हर्ष 2020 में फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे थे। सोचा तो था कि 2020 में 20-20 खेल लूं, लेकिन कोरोना वायरस के बीच मैं कोई चांस नहीं लेना चाहती। मैं इस तनाव में बेबी प्लान नहीं कर सकती।
 
मैं चाहती हूं कि मेरा बच्चा एक स्वस्थ वातावरण में जन्म ले। इस समय तो हॉस्पिटल जाना भी बहुत ही रिस्की है और एक बार आप प्रेग्नेंट हो गए तो आपको चेकअप के लिए डॉक्टर के पास जाना जरूरी है। छोटे बच्चे के जीवन को खतरे में डालने के बजाय एक और हर्ष प्रतीक्षा कर सकते हैं।
 
बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या ने सात साल रिलेशनशिप में रहने के बाद 3 दिसंबर, 2017 में शादी की थी। दोनों की लवस्टोरी की शुरुआत ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट से हुई थी। इस साल हर्ष के जन्मदिन पर भारती ने अपनी कलाई पर उनके नाम का टैटू कराया है और हर्ष को सरप्राइज दिया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद, सैंड आर्टिस्ट ने बालू पर चित्र उकेर किया सलाम