Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अस्पताल में भर्ती हुए सतीश कौशिक, कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद घर पर थे क्वारंटीन

Webdunia
सोमवार, 22 मार्च 2021 (10:19 IST)
देश में कोरोनावायरस का कहर ‍फिर बढ़ चुका है। बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स भी इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सतीश कौशिक भी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। जिसके बाद वे होम क्वारंटाइन में चले गए थे। 

 
अब जो खबर सामने आई है कि वह सतीश के फैंस को थोड़ा परेशान करने वाली है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की सलाह के बाद अभिनेता को अब कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। 

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
खबरों के मुताबिक, जब तक सतीश पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते और उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती, तब तक उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।
 
बता दें कि कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी थी। उन्होंने लिखा था कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी से ये अनुरोध करना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों में जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है वह अपना कोविड टेस्ट जरूर करवा ले। मैंने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है। 
 
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी और आशीष विद्यार्थी जैसे कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments