Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

माधुरी दीक्षित के रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर कोरोना का कहर, 19 क्रू मेंबर्स की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Webdunia
बुधवार, 31 मार्च 2021 (12:25 IST)
देशभर में कोरोना एक बार फिर से तेजी से अपने पैर पसार रहा है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कई फिल्मों और शोज की शूटिंग की जा रही है। हालांकि, इतनी सावधानियों को बरतने के बाद भी आए दिन किसी ना किसी सेलिब्रिटी के कोविड पॉजिटिव होने की खबरें सामने आ रही हैं। 

 
अब रियलिटी डांस शो 'डांस दीवाने' के सेट पर कोरोना का कहर टूटा है। शो के 18 क्रू मेंबर्स के कोविड पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आई है।  इस शो में सेलेब्रिटी माधुरी दीक्षित, तुषार कालिया, धर्मेश येलांदे बतौर जज नजर आते हैं और राघव जुयल शो को होस्ट करते हैं। 
 
खबरों के अनुसार शो डांस दीवाने से जुड़े कुछ क्रू मेंबर्स कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें तत्काल ही मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और अभी उन्हें क्वारनटीन में रखा गया है। इसके अलावा कहा गया कि 'सुरक्षा से जुड़े सभी सेफ्टी प्रोसीजर्स को ध्यान में रखा गया है और उस जगह को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया है, जहां क्रू मेंबर्स एक-दूसरे से मुलाकात किया करते थे। 
 
डांस दीवाने 3 के प्रोडूसर अरविंद राव ने उन 18 क्रू मेंबर्स की जगह नए मेंबर्स का चयन कर दिया गया है, ताकि शूट पर असर न पड़े। FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलॉइज के जनरल सेक्रेटरी अशोक उपाध्याय ने भी ‘डांस दीवाने 3’ के सेट पर 18 लोगों के कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि की है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments