Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चिरंजीवी और राम चरण की फिल्म 'आचार्य' पर कोरोना का साया, रिलीज डेट पोस्टपोन

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (16:01 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इस महामारी का असर मनोरंजन जगत में साफ दिखाई दे रहा है। कई फिल्मों की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया जा रहा है। अब साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण की फिल्म 'आचार्य' की रिलीज को भी पोस्टपोन कर दिया गया है।

 
यह फिल्म 4 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामले और कई शहरों में सिनेमाघर बंद होने की वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टाल किया है। मेकर्स ने नई डेट को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है।
 
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर करते हुए कैप्शन में लिखा, कोविड के बढ़ते मामलों के कारण 'आचार्य' की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। फिल्म की नई रिलीज डेट जल्द ही घोषित की जाएगी, कृप्या सुरक्षित रहें और सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन करें।
 
फैंस लंबे समय से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। निर्देशक कोराटाला शिव ने अपनी बार बाप-बेटे को लेकर फिल्म बनाई है। फिल्म में राम चरण और चिरंजीवी के साथ पूजा हेगड़े और काजल अग्रवाल भी लीड रोल में नजर आएंगी।
 
बता दें कि आचार्य से पहले साउथ की कई और बड़ी फिल्मों की रिलीज कोरोना के कारण पोस्टपोन कर दी गई है। इनमें आरआरआर, राधे श्याम और भीमला नायक जैसी कई फिल्में हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments