Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दो एक्ट्रेसेस के साथ 'छुरियां' में नज़र आएंगे सुनील ग्रोवर

Webdunia
एक तरफ जहां कॉमेडियन कपिल शर्मा के करियर का बुरा दौर चल रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ कॉमेडियन सुनील ग्रोवर सफलता हासिल करते जा रहे हैं। सुनील सभी बातों को भुलाते हुए सिर्फ अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। उन्हें हाल ही में एक बड़ी फिल्म में लीड निभाने का ऑफर मिला है। 
 
जी हां, सुनील जल्द ही फिल्म में नज़र आने वाले हैं। फैंस को इससे ज़्यादा और क्या खुशी होगी। हालांकि वे इससे पहले भी फिल्मों में आ चुके हैं। वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गब्बर इज़ बैक' में दिखाई दिए थे। इसके बाद अब उन्हें विशाल भारद्वाज की फिल्म 'छुरियां' में जगह मिली है। यह साबित करता है कि फैंस उन्हें सिर्फ गुत्थी के किरदार में ही नहीं, हर किरदार में पसंद करते हैं। 
 
हाल ही में सुनील ने अपने नए टेलीविज़न शो के टीज़र को लांच किया। फैंस को यह काफी पसंद भी आया। इसमें बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे भी शामिल हैं। इसके बाद सुनील को फिल्म में लीड रोल भी मिल गया। 
 
विशाल भारद्वाज की फिल्म छुरियां में लीड के तौर पर एक नहीं दो एक्ट्रेसेस होंगी। राधिका मदन और सान्या मल्होत्रा। फिल्म में दोनों हीरोइनों के पति के रोल के लिए चेहरे तलाशे जा रहे हैं। 
 
विशाल भारद्वाज ने सुनील के साथ काम करने को लेकर कहा कि मैं अपनी फिल्म में सुनील ग्रोवर को लीड में लेकर बहुत खुश हूं। सुनील फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं और मैं यह जानकर हैरान था कि वे एक बड़े स्टार हैं। वह एक शानदार एक्टर और व्यक्ति हैं और मैंने देखा है कि हर कोई उनके साथ बात करना चाहता है। अब मैं भी उनके साथ शूटिंग करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments