Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Box Office Collection छिछोरे का 12 वां दिन, 100 करोड़ पार और हो गई हिट

Webdunia
बॉक्स ऑफिस पर छिछोरे मजबूती के साथ जमी हुई है और दर्शक इस फिल्म को मिल रहे हैं। इस फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है। 
 
सुशांत सिंह राजपूत फिल्म के हीरो हैं जिनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही हैं। छिछोरे की सफलता ने सुशांत सिंह राजपूत के गिरते करियर ग्राफ को थाम लिया है। 
 
सैंडविच बनी छिछोरे 
छिछोरे 6 सितंबर को रिलीज हुई थी, जब 'साहो' जैसी बड़े बजट की फिल्म ने दूसरे सप्ताह में प्रवेश किया था। छिछोरे ने जब दूसरे सप्ताह में प्रवेश किया तो 'ड्रीमगर्ल' रिलीज हुई जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी सफलता हासिल की। 
 
इन दोनों फिल्मों के बीच सैंडविच बनी 'छिछोरे' पर कोई खास असर नहीं हुआ और फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया और माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला। 
 
12वें दिन 100 करोड़ पार 
दूसरे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार 5.34 करोड़ रुपये, शनिवार 9.42 करोड़ रुपये, रविवार 10.47 करोड़ रुपये, सोमवार 4.02 करोड़ रुपये और मंगलवार 4.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 12 ‍दिनों में ‍फिल्म ने 102.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन ‍किया है।
 
12वें दिन फिल्म ने सौ करोड़ क्लब में एंट्री ली और बॉक्स ऑफिस पर अब इस फिल्म को हिट मान लिया गया है। यह एक बड़ी कामयाबी है कि सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकार को लेकर नितेश तिवारी ने फिल्म बनाई और यह फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई। 
 
छिछोरे 50 करोड़ का आंकड़ा 5वें दिन और 75 करोड़ का आंकड़ा 9वें दिन पार किया था। सौ करोड़ तक पहुंचने में 12 दिन का समय लिया। 
 
फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस 125 करोड़ के आसपास रह सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments