Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रणवीर सिंह को छोड़कर इनके साथ अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह को छोड़कर इनके साथ अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी दीपिका पादुकोण
, गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (11:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी कपकमिंग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म ऐसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। रणवीर सिंह से शादी के बाद दीपिका की यह पहली फिल्म है, जो 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही 5 जनवरी को दीपिका आपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं।

 
इस साल अपने बर्थडे के लिए दीपिका ने एक खास प्लान बनाया है। खबरों के अनुसार इस बार वह अपने जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी नहीं देंगी बल्कि अपना 34वां जन्मदिन वह एसिड अटैक की पीड़िताओं के साथ मनाएंगी। 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका अपने जन्मदिन के दिन लखनऊ में शीरोज कैफे में मौजूद रहेंगी जो एसिड अटैक पीड़िताओं द्वारा चलाया जाता है। वो अपना पूरा दिन उन्हीं के साथ बिताएंगी। आस-पास के शहरों के एसिड अटैक विक्टिम इसका हिस्सा होंगे।
 
बीते दिनों जब दीपिका से उनके बर्थडे प्लान्स के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि, 'बर्थडे के बारे में मैंने सोचा ही नहीं है। क्योंकि फिल्म के प्रमोशन का इतना काम चालू है। फिलहाल मेरी सारी एनर्जी फिल्म रिलीज पर फोकस्ड है। मैंने तो अभी तक कुछ सोचा नहीं है।'

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कौन हैं हार्दिक पांड्या की मंगेतर नताशा स्तांकोविक, क्लिक कर जानिए