Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर आरोप, आत्महत्या के लिए किया मजबूर

Webdunia
बुधवार, 22 जुलाई 2020 (15:45 IST)
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसी बीच अब लेखक चेतन भगत के ट्वीट सामने आए हैं जिन्होंने तहलका मचा दिया है। चेतन भगन ने बताया है कि कैसे उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया था।

 
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म और सुशांत का समर्थन करते हुए चेतन भगत ने एक ट्वीट के माध्यम से फिल्म क्रिटिक्स को सलाह दी कि फिल्म के बारे में कुछ भी लिखते समय ओवरस्मार्ट ना बनें और सोच समझकर ही लिखें। 
 
चेतन भगत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुशांत की आखिरी फिल्म इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। मैं सभी समीक्षकों से कहना चाहूंगा कि समझदारी से लिखें। ओवर स्मार्ट बनकर काम न करें। बकवास न लिखें। निष्पक्ष और समझदार बनें। अपनी गंदी ट्रिक्स का इस्तेमाल न करें। बेकार तरीकों का इस्तेमाल न करें। आप पहले ही कई जिंदगियां बर्बाद कर चुके हैं, अब बस करिए। हम लोग देख रहे हैं।'
 
चेतन भगत का यह ट्वीट विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा को रास नहीं आया और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'हर बार आप सोचते हैं कि कोई इससे नीचे नहीं गिर सकता, लेकिन वो गिर जाता है।'
 
अनुपमा के इस ट्वीट पर चेतन भगत भड़क गए और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'मैम जब आपके पति ने मुझे पब्लिकली जलील किया था, बेशर्मी से सारे स्टोरी अवॉर्ड्स खुद ले लिए थे, और मेरी ही स्टोरी में मुझे क्रेडिट देने से इनकार कर दिया था। मुझे आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया था और आप ये सब देख रही थीं, तब आपकी सोच-समझ का स्तर कहां था।'
 
चेतन का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया है। यह फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments