Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यूजर ने फिरोज और फरदीन खान संग जोड़ा सेलिना जेटली का नाम, एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

WD Entertainment Desk
बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (13:43 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बना चुकी हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में सेलिना जेटली को लेकर एक यूजर ने ऐसी बात कह दी, जिससे वह काफी भड़क गई हैं। एक्ट्रेस ने इस यूजर को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। 

 
दरअसल, खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले एक यूजर ने ट्वीट किया था, 'सेलिना जेटली बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो फरदीन खान और उनके पिता फिरोज खान के साथ कई बार सो चुकी हैं।' अपने खिलाफ इस तरह के आपत्तिजनक दावे को देखकर सेलिना को इस दावे से सेलिना को गहरा दुख पहुंचा है।
 
सेलिना जेटली ने अपने खिलाफ गंदा दावा करने वाले को मुंहतोड़ जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने यूजर के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, डियर मिस्टर संधू, आशा है कि ये पोस्ट करके आप मर्द बन गए और आपके इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज हो गया, लेकिन आपका इलाज अन्य तरीकों से भी ठीक किया जा सकता है। जैसे डॉक्टर के पास जाकर। आपको कभी ट्राई करना चाहिए। ट्विटर प्लीज़ इनके खिलाफ एक्शन लें।
 
बता दें कि सेलिना जेटली ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में फरदीन खान के साथ फिल्म 'जानशीन' से की थी। सेलिना साल 2011 में होटल व्यवसायी पीटर हाग से शादी रचाकर ऑस्ट्रिया में सेटल हो गई थीं। एक्ट्रेस के तीन बच्चे भी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments