Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या सेलिना जेटली को 'हॉटशॉट्स' एप के लिए किया गया था अप्रोच? सामने आया एक्ट्रेस का बयान

क्या सेलिना जेटली को 'हॉटशॉट्स' एप के लिए किया गया था अप्रोच? सामने आया एक्ट्रेस का बयान
, बुधवार, 28 जुलाई 2021 (13:17 IST)
अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें एप पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद कई लोग उनके खिलाफ सामने आए हैं। 
 
बीते दिनों खबरें आ रही थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली को भी राज कुंद्रा की एप के प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया गया था। इस पर अब सेलिना का स्टेटमेंट सामने आया है। खबरों के अनुसार सेलिना के स्पोक्सपर्सन ने एक वेबसाइड को बताया कि एक्ट्रेस को राज कुंद्रा नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी की एप के लिए अप्रोच किया गया था। मगर उन्होंने वो भी ज्वाइन नहीं किया था।
 
स्पोक्सपर्सन ने कहा, सेलिना को शिल्पा शेट्टी की एप जएल स्ट्रीमर्स के लिए अप्रोच किया गया था जो कि प्रोफेशनल्स के लिए इंफ्लुएंसर एप है। उन्हें हॉटशॉट के लिए अप्रोच नहीं किया गया था। उन्हें तो पता भी नहीं था कि ये एप क्या है। शिल्पा और सेलिना बहुत अच्छे दोस्त हैं जिसकी वजह से शिल्पा ने एक्ट्रेस को इनवाइट किया था।
 
उन्होंने कहा, सेलिना के काम के कमिटमेंट की वजह से वह इस एप को ज्वाइन नहीं कर पाई थीं। सिर्फ सेलिना ही नहीं बाकि भी कई एक्ट्रेस को शिल्पा शेट्टी की एप के लिए अप्रोच किया गया था।
 
बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस सागरिका शोना सुमन दावा किया था कि अश्लील वीडियो परोसने वाली कंपनी हॉटशॉट्स की क्रिएटिव टीम के निशाने पर कई बॉलीवुड ऐक्ट्रेस, मॉडल और बिग बॉस कंटेस्टेंट्स थे। कंपनी इनके साथ अश्लील वीडियोज बनाना चाहती थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इस मामले में श्वेता तिवारी को कोर्ट से मिली राहत!