Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Broken But Beautiful 3: शहनाज गिल नहीं इस एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे सिद्धार्थ शुक्ला

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (16:20 IST)
बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला वेब सीरीज ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’ के सीजन 3 के साथ डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं। इस शो में उनके अपोजिट सोनिया राठी नजर आएंगी। हाल ही में इस सीजन का एक म्यूजिकल टीजर जारी किया, जिसमें दोनों को देखा जा सकता है। आल्ट बालाजी और जी5 के इस शो में इसके पहले विक्रांत मेस्सी और हरलीन सेठी नजर आए थे।



सिद्धार्थ शुक्ला इस शो में अगस्त्य की भूमिका निभा रहे हैं। अपने किरदार के बारे में सिद्धार्थ ने बताया, “मैं ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के तीसरे सीजन के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। यह शो काफी पसंद किया गया था। मैंने इस शो के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। मैं एकता कपूर के साथ इस शो में काम करने को लेकर उत्साहित हूं। मैं उनका सम्मान करता हूं।”



वहीं, सोनिया इस शो में रूमी की भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा, “मुझे रूमी की भूमिका बहुत पसंद आई, क्योंकि वह जिन चीजों के लिए अपना स्टैंड लेती है या अपनी बात रखती है, वह बहुत अच्छी बात है। इस सीजन में भावनाओं का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसमें रूमी को लड़की से महिला बनते दिखाया जाएगा, जिसे दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। मैं खुद भी अपनी जिंदगी में इसी ट्रांजिशन से गुजर रही हूं।”



बताते चलें कि एकता कपूर ने जब इस बात का ऐलान किया था कि वह जल्द ही ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ का तोहफा फैंस को देने वाली हैं। इस दौरान खबर आई थी कि एकता इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला को मेन लीड के तौर पर कास्ट करना चाहती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का नाम आते ही फैंस एकता कपूर से गुजारिश करने लगे थे वो ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3’ में सिद्धार्थ के अपोजिट शहनाज गिल को कास्ट कर लें। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तो सिडनाज ट्रैंड तक करने लग गए थे।



खबरों की मानें तो नए सीजन की शूटिंग जल्द शुरू होगी और अगले साल 2021 में वेलेंटाइन डे पर आल्ट बालाजी और जी5 पर प्रीमियर हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments