Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अक्षय कुमार की केसरी का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन, अपेक्षा से कम

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, वो तेजी बाद के दिनों में कायम नहीं रह पाई।

Webdunia
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी, वो तेजी बाद के दिनों में कायम नहीं रह पाई। 
 
गुरुवार को होली के दिन फिल्म को इसीलिए रिलीज किया गया था ताकि छुट्टी का फायदा मिल सके, हालांकि इस दिन अधिकांश सिनेमाघरों में शो दोपहर बाद ही शुरू हो पाए। 
 
इसके बावजूद केसरी ने 21.06 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। दर्शकों को फिल्म पसंद आई। ज्यादातर फिल्म क्रिटिक्स ने भी फिल्म के लिए तारीफ ही लिखी। 
 
दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन 16.75 करोड़ रुपये रहे। वर्किंग डे कह कर बात को टाला गया। शनिवार को कलेक्शन थोड़ा बढ़े और 18.75 करोड़ रहे, हालांकि उम्मीद इससे ज्यादा थी। 
 
रविवार को फिल्म 21.51 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। यह पहले दिन के कलेक्शन के ही समान थे, जबकि बॉलीवुड में उम्मीद थी कि रविवार को फिल्म 30 करोड़ का आंकड़ा छू सकती थी। अब इसके लिए आईपीएल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। 
 
सोमवार को कलेक्शन 8.25 करोड़ पर धड़ाम हो गए। जबकि कलेक्शन 12 करोड़ के आसपास रहने थे। आने वाले दिनों में फिल्म को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 
 
फिल्म उत्तर भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में कलेक्शन बहुत ज्यादा नीचे आ गए हैं। 
 
चार दिनों में यह फिल्म 86.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। यह कलेक्शन अच्छे जरूर हैं, लेकिन उम्मीद से कम हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments