Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टाइगर श्रॉफ की बागी 3 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला दिन?

Webdunia
शनिवार, 7 मार्च 2020 (06:33 IST)
यह बात साफ है कि बागी 2 का जैसा क्रेज था, वैसा बागी 3 को लेकर नहीं था। इसके कुछ कारण हैं। परीक्षाओं का मौसम चल रहा है। कोरोना वायरस से लोग डरे हुए हैं। मार्च के महीने में यूं भी फिल्म के कलेक्शन कम रहते हैं। फिल्म का कोई भी गाना रिलीज के पहले हिट नहीं हुआ। 
 
बागी 2 की तुलना में भले ही क्रेज कम लगता हो, लेकिन 2020 में जो भी फिल्में रिलीज हुई हैं उनमें से ज्यादातर की तुलना में इसका क्रेज ज्यादा था। टाइगर श्रॉफ का स्टारडम और बागी फ्रेंचाइज़ की लोकप्रियता इसकी वजह हैं। 
 
फिल्म की एडवांस बुकिंग भी रिलीज के पहले खास नहीं रही। शुरुआत में खास टिकट बुक नहीं हुए तो लगा कि रिलीज के पहले काफी टिकट बुक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। 
 
बहरहाल, फिल्म ने पहले दिन अच्छा बिज़नेस किया। 17.50 करोड़ कलेक्शन रहा है। उम्मीद से यह कम जरूर है, लेकिन 2020 में फिल्में जिस तरह से प्रदर्शन कर रही हैं उसे देख अच्‍छा ही माना जाना चाहिए। वैसे भी इतनी ओपनिंग बड़े-बड़े स्टार की फिल्मों की नहीं लगती। 
 
फिल्म का सिंगल स्क्रीन में खासा क्रेज है और उन दर्शकों को यह पसंद आ रही है। मल्टीप्लेक्स के दर्शक जरूर थोड़े निराश हैं। बागी और बागी 2 जैसा मजा उन्हें नहीं आया है। फिर भी वीकेंड में इस फिल्म के कलेक्शन अच्छे रहेंगे।  

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments