Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कैसी है बॉक्स ऑफिस पर बधाई हो और नमस्ते इंग्लैंड की शुरुआत?

Webdunia
18 अक्टोबर को दो फिल्मों 'बधाई हो' और 'नमस्ते इंग्लैंड' का प्रदर्शन हुआ और उम्मीद के मुताबिक बधाई हो ने बेहतर शुरुआत की। 
 
हालांकि सुबह के शो में दोनों ही फिल्मों को बहुत ज्यादा दर्शक नहीं मिले हैं, लेकिन बधाई हो को देखने वाली आंखें ज्यादा थीं। 
 
मल्टीप्लेक्स में बधाई हो ने बढ़त बना रखी है और शाम के शो की एडवांस बुकिंग की भी खबरें अच्छी आ रही हैं जिससे लग रहा है कि शाम और रात के शो में फिल्म को अच्छे-खासे दर्शक मिलेंगे। 
 
फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था और इसी वजह से दर्शकों की पहली पसंद यही फिल्म है। 
 
दूसरी ओर नमस्ते इंग्लैंड ने धीमी शुरुआत की है। दर्शकों की संख्या काफी कम है। फिल्म सिंगल स्क्रीन में थोड़ा बेहतर रह सकती है। 
 
जहां तक पहले दिन के कलेक्शन का सवाल है तो बधाई हो के कलेक्शन 7 करोड़ तक जा सकते हैं वहीं नमस्ते इंग्लैंड के कलेक्शन ढाई करोड़ के आसपास रह सकते हैं। 
 
दशहरे की कल छुट्टी है और इस दिन दोनों फिल्मों का प्रदर्शन बेहतर रह सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments