Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आयुष्मान खुराना की इस सुपरहिट फिल्म का साउथ रीमेक बनाएंगे बोनी कपूर

Webdunia
बॉलीवुड में साउथ की कई हिट फिल्मों का रीमेक बन चुका है। पिछले कुछ सालों में ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्मों का साउथ में रीमेक बनाने का भी काफी चलन हो चुका है। कुछ वक्त पहले ही बोनी कपूर ने तापसी पन्नू की फिल्म 'पिंक' का नेरकोंडा पारवई नाम से साउथ रीमेक बनाया था जिसमें एक्टर अजीत नजर आए थे।


फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म के बाद अब बोनी कपूर एक और बॉलीवुड फिल्म का तमिल भाषा में रीमेक बनाने की तैयारी में हैं। ये फिल्म 2018 में आई आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म 'बधाई हो' है। 
 
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा नीना गुप्ता, गजराज राव और सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में थे। फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आई और कमाई के मामले में भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया। फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया था।
 
ALSO READ: ऋषि कपूर के भारत लौटने की खुशी में आलिया भट्ट देंगी पार्टी!
 
खबरों के अनुसार बोनी कपूर इस फिल्म का साउथ रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह दिल राजू के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। यह फिल्म अगले साल फ्लोर पर जा सकती है। 
 
गौरतलब हो कि नेशनल अवॉर्ड 2019 में 'बधाई हो' को बेस्ट पॉपुलर फिल्म और इसमें नजर आने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments