Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बॉम्बे हाईकोर्ट के जज ने 'सिंघम' जैसी फिल्मों को बताया खतरनाक, बोले- बहुत हानिकारक संदेश देती है...

WD Entertainment Desk
शनिवार, 23 सितम्बर 2023 (16:01 IST)
Singham movie: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की सिंघम फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। इन दोनों ही फिल्मों में अजय देवगन पुलिस ऑफिसर बाजीराव सिंघम बनकर पर्दे पर छाए हैं। इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'सिंघम अगेन' भी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
 
इसी बीच बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश गौतम पटेल ने सिंघम फ्रेंचाइजी की फिल्मों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया की जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। उनका कहना है कि कानूनी प्रक्रिया की परवाह किए बिना त्वरित न्याय करने वाले 'नायक पुलिसकर्मी' की सिनेमाई छवि एक बहुत ही खतरनाक संदेश देती है।
 
भारतीय पुलिस फाउंडेशन द्वारा सालाना दिवस और पुलिस सुधार दिवस के आयोजित कार्यक्रम के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट के जज गौतम पटेल ने कहा, किसी भी कानूनी प्रक्रिया की परवाह किए बिना अजय देवगन की 'सिंघम' की तरह तत्काल प्रभाव से न्याय देने वाले 'हीरो कॉप' की फिल्मों वाली छवि बहुत हानिकारक संदेश देती है। 
 
उन्होंने कहा, कानून प्रवर्तन मशीनरी में तब तक सुधार नहीं किया जा सकता जब तक कि हम खुद में सुधार नहीं करते। पुलिस की छवि दबंगों, भ्रष्ट और गैरजिम्मेदार के रूप में लोकलुभावन है और जजों, राजनेताओं और पत्रकारों सहित सार्वजनिक जीवन में किसी के बारे में भी यही कहा जा सकता है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments