Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' में हुई इस दिग्गज कलाकार की एंट्री

रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' में हुई इस दिग्गज कलाकार की एंट्री
, बुधवार, 15 जनवरी 2020 (11:19 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी कपकमिंग फिल्म '83' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं रणवीर ने अब अपनी एक और फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' पर काम करना शुरू कर दिया हैं।

 
बीते दिनों 'जयेशभाई जोरदार' से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आया था। अब रणवीर की इस फिल्म में एक और बेहतरीन कलाकार की एंट्री हो गई है। बोमन ईरानी को 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह के पिता का किरदार निभाने के लिए साइन किया गया है। 
इस फिल्म को लेकर बोमन ईरानी ने कहा, 'जयेशभाई जोरदार' की स्क्रिप्ट दुर्लभ है जो एक शानदार और जीवंत कहानी को बयां करती है। मेरे लिए दिव्यांग एक देखे जाने योग्य लेखक और निर्देशक हैं और उनके जैसी प्रतिभा कई सालों में एक बार आती है। उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जो विचारोत्तेजक है और जिसमें हास्यास्यत्मक व मनोरंजन तरीके से एक मजबूत संदेश दी गई है।
 
webdunia
बोमन ईरानी ने कहा, रणवीर सिंह के साथ काम करना काफी मजेदार होगा। वह एक पावरहाउस परफॉर्मर हैं जो बतौर एक्टर अपने हर सीन में पूरा योगदान देते हैं। ऐसे लोगों के साथ जुड़ना अच्छा लगता है। मैं फिल्म में उनके पिता का किरदार निभा रहा हूं और दर्शकों जब यह फिल्म देखेंगे तो उन्हें हमारे बीच का यह दिलचस्प रिश्ता काफी पसंद आएगा।
 
लेखक-निर्देशक दिव्यांग ठाकुर द्वारा निर्देशित 'जयेशभाई जोरदार' गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। रणवीर इसमें एक गुजराती शख्स की भूमिका में नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का फर्स्ट लुक आया सामने, माफिया क्वीन के किरदार में नजर आईं आलिया भट्ट