Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमिताभ बच्चन को सताने लगा अंधेपन का डर

Webdunia
शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (13:00 IST)
बॉलीवुड में बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ब्लॉग लगातार लिखते हैं जो उनके फैंस चाव से पढ़ते हैं। हाल ही में अमिताभ ने ऐसी बात लिखी है जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए हैं। 
 
अमिताभ ने अपनी आंखों की रोशनी को लेकर चिंता जताई है। उनको डर है कि वे दृष्टिहीन हो सकते हैं। बिग बी लिखते हैं कि उन्हें धुंधला दिखने लगा है। चीजें दो भी नजर आती हैं। 
 
कुछ दिनों से वे महसूस कर रहे हैं कि अंधापन आने वाला है। पहले ही कई शारीरिक समस्याएं हैं और अब एक नई शुरू होने वाली है। 
 
हालांकि अमिताभ ने आगे यह लिख कर तसल्ली दी है कि डॉक्टर ने उन्हें कहा है कि वे दृष्टिहीन नहीं होंगे। यह सब स्क्रीन ज्यादा देखने से हो रहा है। 
 
उन्हें एक आई ड्रॉप दिया गया है और साथ में हिदायत दी गई है कि डिजीटल स्क्रीन को समय कम दें। 
 
कोरोनावायरस के कारण अमिताभ सेल्फ आइसोलेशन में हैं और घर पर रह कर वे इस महामारी के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाने में लगे हुए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments