Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वेब सीरीज 'आश्रम' के लिए बॉबी देओल को मिला 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड'

वेब सीरीज 'आश्रम' के लिए बॉबी देओल को मिला 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड'
, रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (14:44 IST)
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। आश्रम के 2 सीजन आए और दोनों ही हिट साबित हुए। आश्रम की सफलता के बाद बॉबी देओल के पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लग गई है। वहीं बॉबी देओल ने ओटीटी सीरीज का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता।

 
बॉबी देओल को 'आश्रम' में बाबा का ‍किरदार करने के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 20 फरवरी को मुंबई में 5वें दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था।
 
आश्रम के दूसरे सीजन ने बॉबी देओल की किस्मत ही बदल दी। एक्टर पिछले कई साल से अपने घर पर थे। बॉबी ने बताया था कि उन्हें शराब की लत भी लग गई थी। लेकिन फिर उन्होंने काम करने का फैसला किया और सलमान खान से मिलने पहुंचे। सलमान ने बॉबी को अपनी फिल्म रेस 3 में मौका दिया।
 
बॉबी देओल आखिरी बार हाउसफुल 4 में नजर आए थे। वह जल्द ही अपने 2 में नजर आने वाले हैं। यह 2007 में आई फिल्म अपने का सीक्वल है। अपने 2 में देओल परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ नजर आने वाली हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

करीना कपूर और सैफ अली खान क्या रखेंगे अपने दूसरे बेटे का नाम? यूजर्स दे रहे यह राय