Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नंदमुरी बालकृष्णा के साथ एक बार फिर नजर आएंगी प्रज्ञा जैसवाल, फिल्म एनबीके 109 में हुई एंट्री

नंदमुरी बालकृष्णा के साथ एक बार फिर नजर आएंगी प्रज्ञा जैसवाल, फिल्म एनबीके 109 में हुई एंट्री

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (15:36 IST)
Pragya Jaiswal in Film NBK 109: एक्ट्रेस प्रज्ञा जैसवाल एक बार फिर तेलुगु फिल्म जगत के दिग्गज नंदमुरी बालकृष्ण के साथ नजर आने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में इस बात पुष्टि की है कि वे एनबीके 109 में बतौर लीड अभिनेत्री नजर आएंगी। इससे पहले प्रज्ञा नंदमुरी बालकृष्ण के साथ फिल्म अखंडा में नजर आ चुकी हैं। 
 
बॉबी कोली द्वारा निर्देशित और नागा वामसी द्वारा निर्मित तेलुगु एक्शन ड्रामा 'एनबीके 109' में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी हैं, जो प्रतिपक्षी की भूमिका निभाएंगे।
 
webdunia
प्रज्ञा जायसवाल फिल्म 'खेल खेल में' के साथ अपना बॉलीवुड जर्नी शुरू कर रही हैं, और एनबीके 109 में शामिल होना उनके लिए मील का पत्थर साबित होगी। पैन इंडिया स्टार के रूप में जानी जाने वाली प्रज्ञा ने 'अखंडा' और 'कांचे' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं।
अपने इस एसोसिएशन के बारे में बात करते हुए प्रज्ञा कहती हैं, मैं नंदमुरी बालकृष्ण सर के साथ एक साथ फिर से जुड़ने और बॉबी कोली के निर्देशन में काम करके रोमांचित हूं। एनबीके 109 एक शानदार प्रोजेक्ट है, और बॉबी देओल और नंदमुरी बालकृष्ण सर बहुत ही अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकार हैं। मुझे बेसब्री से इस बात का इंतज़ार है कि दर्शक इस फिल्म को देखें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'ए वेडिंग स्टोरी' का मोशन पोस्टर रिलीज, दिखी साल की सबसे डरावनी शादी की झलक