Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ब्लैक आउटफिट में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं बिपाशा बसु, खूबसूरत तस्वीर वायरल

Webdunia
बुधवार, 24 अगस्त 2022 (13:31 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं। करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी बिपाशा का खास ख्याल रख रहे हैं।

 
हाल ही में करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होने अपनी पत्नी के लिए एक खास नोट भी लिखा है। इस तस्वीर में बिपाशा और करण ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रहे हैं। करण ने बिपाशा के बेबी बंप पर हाथ रखा हुआ है।
 
करण सिंह ग्रोवर ने लिखा, मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि यह इतना इंटेंस एहसास होगा। मैं कुछ समझ भी नहीं पा रहा था। हर कदम पर यह एहसास हो रहा है कि एक महिला इस समय किस दौर से गुजरती है। एक महिला के अंदर होने वाले इस अथाह चमत्कार के साथ अनंत, अनकही, अव्यक्त और कभी-कभी किसी का ध्यान न जाने वाली कठिनाइयों को मैं देख पा रहा हूं। 
 
उन्होंने लिखा, बिना शर्त प्यार क्या है, भगवान क्या हैं, निर्माता क्या है, यह सबकी मेरे लिए यही व्याख्या है। मैं इन महीनों की उथल-पुथल के बीच यही सोचता हूं कि हम सब इस बारे में हर समय बात कैसे नहीं करते हैं? मैं लगातार बदल रहा हूं। यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि चीजों को कैसे बेहतर बनाया जाए और खुद को बेहतर कैसे बनाया जाए। 
 
करण ने लिखा, मैं एक महिला के इस चमत्कार का साक्षी बनने के लिए लगातार कृतज्ञ हूं, उसके भीतर एक जीवन बना रहा हूं और इसे अपने दिन का एक हिस्सा बना रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं जो महसूस कर रहा था उसे शब्दों में व्यक्त करने की प्रतीक्षा कर रहा था।'
 
बता दें कि बिपाशा बसु 43 साल की उम्र में अपने पहले बेबी को जन्म देने जा रही हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थीं। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments