Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद बनने जा रही हैं मां, दिखाया बेबी बंप

बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद बनने जा रही हैं मां, दिखाया बेबी बंप
, मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (13:39 IST)
पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं, लेकिन उन्होंने इस मसले पर चुप्पी साध रखी थी। आखिरकार बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर की। बिपाशा बसु बेबी बम्प के साथ दिखाई दे रही हैं जबकि करण सिंह ग्रोवर उनके साथ है। 
 
 
 
नया समय, नया दौर, नया प्रकाश 
इन फोटो के साथ करण और बिपाशा ने लिखा है कि एक नया समय, एक नया दौर और एक नया प्रकाश अपने अनोखे शेड्स के साथ हमारी जिंदगी के प्रिज्म में जुड़ गया है और हमें और भी संपूर्ण बनाता है। अपने अपनी जिंदगी अकेले शुरू की थी, फिर हमारी मुलाकात हुई और हम दो थे। दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार कुछ सही नहीं था इसलिए हम तीन होने जा रहे हैं। हमारा बेबी हमसे जुड़ने जा रहा है। आपका  प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाएं हमारे साथ हमेशा थी। 
 
फोटो में बिपाशा बेबी बम्प के साथ दिखाई दे रही हैं और मां बनने की खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही है। बिपाशा के साथ करण खड़े हैं और दूसरे फोटो में वे बेबी बम्प को किस कर रहे हैं। 
 
6 साल से ज्यादा हो गए शादी को 
बिपाशा की शादी को 6 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। अप्रैल 2016 में दोनों ने शादी की थी। फिल्म 'अलोन' के सेट पर दोनों की पहली बार मुलाकात हुई जो जल्दी ही प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्होंने शादी की। दोनों के प्यार में डूबे हुए फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कॉफी विद करण 7 के लेटेस्ट एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा खोलेंगे कई राज, क्या जल्द करने वाले हैं शादी?