Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शादी के 6 साल बाद मां बनीं बिपाशा बसु, 43 साल की उम्र में बेटी को दिया जन्म

शादी के 6 साल बाद मां बनीं बिपाशा बसु, 43 साल की उम्र में बेटी को दिया जन्म

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 12 नवंबर 2022 (15:36 IST)
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर किलकारियां गूंज गई है। बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 43 साल की उम्र में एक प्यारी सी बेटी को जन्म‍ दिया है। 

 
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब तक सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर नहीं किया है। लेकिन कपल की टीम की तरफ से यह जानकारी फैंस को दी गई है और बताया गया है कि बिपाशा और करण के घर नन्ही परी आई है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस बिपाशा और करण को बधाई दे रहे हैं। 
 
बिपाशा बसु ने इस साल अगस्त में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। बिपाशा प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें शेयर कर रही थीं।
 
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पहली मुलाकात साल 2015 में फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने अप्रैल 2016 में शादी रचाई थी। करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को रोका, भरने पड़े इतने लाख रुपए