Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

ऊंटी में वेकेशन के दौरान सुंबुल तौकीर के साथ हुआ कुछ ऐसा, जाना पड़ा अस्पताल

ऊंटी में वेकेशन के दौरान सुंबुल तौकीर के साथ हुआ कुछ ऐसा, जाना पड़ा अस्पताल

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 24 मार्च 2023 (12:58 IST)
टीवी शो 'इमली' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर को बिग बॉस 16 से जबरदस्त पहचान मिली है। सुंबुल तौकीर इन दिनों ऊंटी में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस लगातार फैंस के साथ अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर रही हैं। हाल ही में सुंबुल के साथ ऊंटी में कुछ ऐसा हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा है। 

 
दरअसल, सुंबुल को एक बंदर ने काट लिया। इसके बाद उनकी बहन अल्का और उनके दोस्त सुंबुल के लेकर अस्पताल पहुंचे। सुंबुल तौ‍कीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर उनके हाथ पर बंदर के काटने का निशान दिख रहा है। 

webdunia
वहीं एक अन्यर तस्वीर में एक बंदर बैठा नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के कैप्शन में सुंबुल ने एक तरफ लिखा आर्ट और दूसरी की तरफ आर्टिस्ट लिखा। सुंबुल के इस पोस्ट के बाद फैंस कमेंट करके उनका हालचाल जान रहे हैं। 
 
सुंबुल तौकीर कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' में भी काम कर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जब फिल्म 'चलते चलते' से अचानक ऐश्वर्या राय को कर दिया गया रिप्लेस, शाहरुख खान ने मांगी थी माफी