Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रियंका चाहर चौधरी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

प्रियंका चाहर चौधरी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (16:28 IST)
Priyanka Chahar Choudhary Health Update: टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 16' फेम प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। 'उडारियां' एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नहीं हैं और इस चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित है।
 
अस्पताल से प्रियंका चाहर चौधरी की एक तस्वीर भी सामने आई है। प्रियंका के एक करीबी दोस्त ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस की हेल्थ के बारे में बताया है। तस्वीर में प्रियंका के कैनुला लगा हुआ है। 
 
webdunia
इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जल्द ठीक हो जाओ। फिर दोबारा अपने गर्ल गैंग के साथ एन्जॉय करो।' हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि आखिर एक्ट्रेस को क्या हुआ है। 
 
वहीं एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी की दोस्त कमल ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, एक महीने से प्रियंका का ब्लड प्रेशर ऊपर-नीचे हो रहा था। उन्हें बहुत जल्दी थकान हो रही थी। उनके साथ चीजें ठीक नहीं हो रही थीं। इस वजह से वह अस्पताल में भर्ती हुईं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'फाइटर' के गाने 'इश्क जैसा कुछ' गाने में रितिक-दीपिका की सिजलिंग केमेस्ट्री ने नेटिज़न्स पर चलाया जादू