Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बिग बॉस फेम प्रिया मलिक बनने जा रही हैं मां, शेयर की गोदभराई की खूबसूरत तस्वीरें

एक्ट्रेस अगले महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 14 मार्च 2024 (16:42 IST)
Priya Malik baby shower: 'बिग बॉस 9' फेम प्रिया मलिक के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल और नजर जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस अगले महीने अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। प्रिया मलिक ने अपनी गोदभराई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। 
 
तस्वीरों में प्रिया मलिक विंटेज स्टाइल का सिल्क सलवार सूट पहने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने मुगल झालर ओढ़नी भी कैरी की है। तस्वीरों में उनके पति करण भी नजर आ रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priya Malik प्रिया मलिक (@priyasometimes)

प्रिया अपने परिवार के साथ भी पोज देती दिख रही हैं। साथ ही उनके हाथ में भगवान गणेश और सरस्वती मां की मूर्तियां भी दिख रही हैं। गोदभराई के कार्यक्रम में उन्होंने धार्मिक रूप से सभी अनुष्ठान और रस्में कीं। साथ ही अपने बेबी के लिए आशीर्वाद मांगा। 

ALSO READ: सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोलीं- 45 महीने बीत गए, अब तक खोज रहे जवाब...
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रिया मलिक ने कैप्शन में लिखा, भगवान, दोस्तों, परिवार, धूप, हंसी, गोल गप्पे और नारियल पानी से घिरे हुए, इससे बेहतर गोदभराई/बेबी शॉवर की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। उन सभी को धन्यवाद जो आए, हमें आशीर्वाद दिया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priya Malik प्रिया मलिक (@priyasometimes)

प्रिया मलिक ने साल 2022 में करण बख्शी संग दूसरी शादी रचाई थी। इससे पहले उनकी शादी भूषण मलिक संग हुई थी। लेकिन 2018 में दोनों का तलाक हो गया था। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया मलिक ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर भी खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि 2023 में उनका मिसकैरेज हो गया था। प्रिया ने कहा था कि बेबी को खो देने के बाद फिर दोबारा से कंसीव करना बहुत अलग था। लोग प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हैं पर मिसकैरेज के बारे में बात नहीं करता। ये मुश्किल फेज था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बनना चाहती थीं आईपीएस ऑफिसर

साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

इतने दिनों में शूट हुआ भूल भुलैया 3 का गाना आमी जे तोमार 3.0

Bigg Boss 18 के घर में हुआ डबल एलिमिनेशन, मुस्कान बामने के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!

तलाक के 10 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments