Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Bigg Boss 15 : सलमान खान ने लिया 'राज कुंद्रा' का नाम, शमिता शेट्टी हुईं हैरान

Webdunia
रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (12:42 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का पहला वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो के होस्ट सलमान खान कुछ कंटेस्टेंट्स को डांट लगाते हुए नजर आए तो वह हंसी-मजाक करते हुए भी दिखाई दिए। 

 
कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए सलमान खान शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम लेते हुए भी नजर आए। सलमान के राज कुंद्रा का नाम लने पर शमिता शेट्टी समेत सभी कंटेस्टेंट्स एक पल के लिए हैरान रह गए। 

ALSO READ: Happy Birthday : एक्स्ट्रा पॉकेट मनी के लिए रकुल प्रीत सिंह ने साइन की थी पहली पहली
 
दरअसल, सलमान खान घर में सभी कंटेस्टेंट्स को समझाते हुए दिखे। इस दौरान सलमान सभी का नाम लेते हैं। वह कहते हैं, प्रतीक समझ गए, जय भानुशाली समझ गए। इनके बाद सलमान खान ने करण कुंद्रा का नाम लिया, और साथ में ही राज कुंद्रा का भी नाम ले लिया।

 
सलमान खान आगे कहते हैं, करण कुंद्रा समय गए और राज कुंद्रा भी समझ गए। सलमान खान की बात सुनने के बाद एक तरफ शमिता शेट्टी हैरान नजर आईं, तो वहीं बाकी सभी कंटेस्टेंट्स हंसते हुए दिखे। हालांकि, यह सब मस्ती-मजाक में हुआ।
 
बता दें कि जब शमिता शेट्टी ने बिग बॉस ओटीटी में एंट्री ली थी उस दौरान उनका परिवार बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहा था। शमिता के जीजी राज कुंद्रा उस वक्त पोर्नोग्राफी मामले में जेल के अंदर थे। वहीं उनकी बहन शिल्पा और मां पर भी ठगी का आरोप लगा था।
 
बिग बॉस 15 में शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल, करण कुंद्रा, जय भानुशाली, डोनल बिष्ट, उमर रियाज, तेजस्वी प्रकाश, ईशान सहगल, सिम्बा नागपाल, साहिल श्रॉफ, अफसाना खान, अकासा सिंह, मीशा अय्यर, विधि पांड्या जैसे सितारे बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments