Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Bigg Boss 15 : घर में हुई राखी सावंत के पति रितेश की एंट्री, प्रोमो रिलीज

Bigg Boss 15 : घर में हुई राखी सावंत के पति रितेश की एंट्री, प्रोमो रिलीज
, शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (13:28 IST)
बिग बॉस 15 के घर में अब एंटरटेंमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। हाल ही में शो में राखी सावंत, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। वहीं अब राखी सावंत के पति रितेश की भी शो में एंट्री हो गई है। 

 
शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें राखी के पति घर में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। यह पहली बार है जब राखी के पति सबके सामने आए हो। राखी के पति का चेहरा अब तक किसी ने नहीं देखा था। इसके बाद लोग सवाल उठा चुके थे कि कहीं रखी की शादी कोई पब्लिसिटी स्‍टंट तो नहीं है।
 
प्रोमो वीडियो में राखी साड़ी पहने हाथ में आरती की थाली पकड़े एक शख्स का स्वागत करती नजर आ रही हैं। उनके साथ बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट्स भी खड़े हैं। बैकग्राउंड में 'मेरा पिया घर आया' गाना सुनाई दे रहा है। राखी आरती उतारते हुए कहती हैं, 11 मुल्कों की पुलिस रितेश को खोज रही थी अब वह सामने हैं।
 
हालांकि प्रोमो वीडियो में राखी के पति का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, क्या आखिर हो रही है राखी के पति की एंट्री बिग बॉस 15 में? 
 
बता दें कि राखी सावंत बिग बॉस के 2 सीजन में नजर आ चुकी हैं। वह सीजन 1 का भी हिस्सा थी। इसके बाद वह बिग बॉस 14 का हिस्सा बनीं। राखी ने बिग बॉस 14 में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब वह बिग बॉस 15 में अपने पति संग मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शादी में अपने हाथों पर यह खास मेहंदी लगाएंगी कैटरीना कैफ, इतनी है कीमत!