Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बिग बॉस 14 : सलमान खान ने ज्योतिषी से पूछा अपनी शादी को लेकर सवाल, मिला यह जवाब

Webdunia
रविवार, 4 अक्टूबर 2020 (12:12 IST)
पॉपुलर शो 'बिग बॉस 14' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। सलमान खान ने आते ही रंग जमा दिया है। वहीं शो के पहले ही एपिसोड में सलमान खान की शादी पर चर्चा भी शुरू हो गई है।

 
सीजन के पहले एपिसोड़ में बतौर गेस्ट फेस रीडर जनार्दन बाबा वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। उन्होंने कंटेस्टेंट का तो भविष्य बताया ही, साथ ही सलमान खान की शादी पर भी बड़ा बयान दे दिया है। खुद सलमान खान ने पंडित जी से अपनी शादी को लेकर सवाल पूछा था।
 
सलमान बाबा से कहते हैं कि आपने 6 साल पहले कहा था कि अगले साल मेरी शादी होगी। तो क्या मेरी शादी का योग निकल चुका है? जिसपर बाब कहते हैं कि अब आपको शादी का योग निकल गया है। जिसके बाद सलमान नाचने लग जाते हैं।
 
जिसके बाद सलमान जनार्दन बाबा के 8 बच्चों को लेकर भी उन्हें छेड़ते दिखाई दिए। सलमान के इस अंदाज को जिसने भी देखा वो लोटपोट हो गया।
 
बता दें कि बिग बॉस सीजन 14 में इस बार कोरोना को ध्यान में रखते हुए खास इंतजाम किया गया है। बिग बॉस के सेट को सैनेटाइज किया गया है। इसके अलावा इस बार शो में लाइव ऑडियंस भी नहीं होगी। वहीं, कंटेस्टेंट 14 दिन के लिए होटल में क्वारंटाइन हुए हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments