Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Bigg Boss 14 : राखी सावंत से लेकर अर्शी खान तक, इन सितारों की शो में होगी एंट्री

Webdunia
रविवार, 29 नवंबर 2020 (18:19 IST)
'बिग बॉस 14' में हर दिन हैरान करने वाले ट्वीस्ट देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ दर्शकों की उत्सुकता भी काफी बढ़ती जा रही है। अब शो को और दिलचस्प बनाने के लिए इसमें कुछ नए सदस्यों की एंट्री होने जा रही हैं। जिन्हें लेकर आधिकारिक तौर पर भी ऐलान कर दिया गया है।

 
'बिग बॉस 14' में वह सदस्य कदम रखने जा रहे हैं जिन्हें कभी इसी शो की वजह से दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाने में मदद मिली थी। राखी सावंत, मनु पंजाबी, कश्मीरा शाह, विकास गुप्ता, राहुल महाजन और अर्शी खान की शो में एंट्री होने वाली है। 
 
इन छह सितारों के नामों का ऐलान करते हुए कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर भी जारी किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बिग बॉस के इतिहास में नहीं देखा होगा आपने ऐसा ट्वीस्ट! आ रहे हैं मास्टरमाइंड विकास गुप्ता लेकर अपने पांच चैलेंजर्स को, बिग बॉस 14 के घर में! क्या आप तैयार हैं एक तहलका भरा सीजन देखने को?' 
 
राहुल महाजन जहां कंटेस्‍टेंट को बताएंगे कि एक रीयल गेम कैसे खेल जाता है, वहीं मास्‍टरमाइंड विकास गुप्ता अपने दांव पेंच से दिखाएंगे कि खेल का असली राजा कौन है। राखी सावंत 13 साल बाद शो में वापस नजर आएंगी। मनु पंजाबी मशहूर हस्तियों को कड़ी टक्कर देने के लिए घर के अंदर फिर दिखेंगे। जबकि कश्मीरा शाह प्रतियोगियों को दिखाएंगी कि किस खेल को कैसे खेला जाए। दूसरी ओर अर्शी खान शो में लोगों को इंटरटेन करेंगी।
 
बता दें कि बिग बॉस में राखी सावंत और कश्मीरा शाह को सबसे पहले एपिसोड में ही देखा गया था। जबकि राहुल महाजन सीजन 2, मनु पंजाबी सीजन 10, विकास गुप्ता और अर्शी खान सीजन 11 में दिखे थे। इनमें से कोई भी सदस्य सीजन का विजेता तो नहीं रहा लेकिन इन सभी ने अपने सीजन्स में बिग बॉस के घर में खूब हंगामा मचाया था।
 
गौरतलब है कि बीते एपिसोड में सलमान खान ने ऐलान किया था कि इस बार शो का फिनाले जनवरी में नहीं, बल्कि अगले सप्ताह ही होगा। अब केवल चार सदस्य ही फिनाले की जंग में आगे बढ़ेंगे। ऐसे में सभी परेशान हैं कि वह चार सदस्य कौन होंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

ढाई आखर: घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म

वरुण धवन ने किया सिटाडेल: हनी बनी का प्रमोशन, शानदार स्टंट बाइक पर सवार होकर आए वेन्यू पर

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments