Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Bigg Boss 14 : घर में दोबारा पहुंचे अभिनव शुक्ला, करना चाहते हैं रुबीना दिलैक से दोबारा शादी

Webdunia
बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (12:07 IST)
बिग बॉस 14 के घर में आए दिन कोई न कोई विवाद होता रहता है। लेकिन जब अब फिनाले बेहद करीब है उस वक्त घर में मोहब्बत की बरसात हो रही है। हाल ही में घर के अंदर दिशा परमार की एंट्री राहुल वैद्य के लिए हुई थी। वहीं अब वैलेंटाइन के मौके पर रुबीना दिलैक से मिलने अभिनव शुक्ला पहुंचे थे।

 
दोनों ने इस घर के अंदर रहते हुए सभी को बताया था कि ये जोड़ी बहुत जल्द तलाक लेने वाली है। लेकिन अब लगता है कि दोनों का मन बदल चुका है। घर के अंदर दोनों का बेहद अलग अंदाज नजर आया था। जहां इस जोड़ी ने घर के अंदर हमेशा एक दूसरे का साथ दिया जिसके बाद अभिनव को इस घर से बेघर होना पड़ा।
 
वैलेंटाइन्स डे के इस खास मौके पर अभिनव शुक्ला अपनी पत्नी रूबीना दिलैक के साथ डेट मनाने बिग बॉस के घर में आते हैं। अली गोनी उनके लिए खास बेसन का घी से भरपूर हलवा भी बनाते हैं। रुबीना अभिनव के साथ अपनी डेट के लिए खास तैयार भी होती हैं।
 
कांच की दीवार के उस पार से अभिनव शुक्ला दोबारा घर में आते हैं और अभिनव को अपने सामने देख रुबीना खुशी से उछल पड़ती हैं। अभिनव ने रुबीना को दोबारा शादी करने के लिए प्रपोज करते हैं। रुबीना अब कैरेबियन में 'व्हाइट वेडिंग' करना चाहती हैं।
 
शो शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद ही रुबीना ने बताया था कि उनके और अभिनव के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था दोनों ने एक-दूसरे को नवंबर तक का वक्त दिया था और उसके बाद दोनों तलाक लेने वाले थे। इसीलिए वो बिग बॉस में आए। लेकिन अब एपिसोड देखने के बाद ये तय सा माना जा रहा है कि अब इस जोड़ी के बीच तलाक होना मुश्किल है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments