Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला बने बिग बॉस 13 के विजेता

Webdunia
टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। दूसरे स्थान पर आसिम रियाज रहे।फाइनल में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज़, आरती सिंह, रश्मि देसाई, शहनाज़ गिल और पारस छाबड़ा ने जगह बनाई थी। मुकाबला काफी कड़ा था, लेकिन अंत में किसी एक को ही जीतना था। 
 
बिग बॉस के इतिहास का यह सबसे लंबा और लोकप्रिय सीज़न रहा। शो की लोकप्रियता को देखते हुए कुछ दिन बढ़ा दिए गए थे। हालांकि इस बार शो का स्तर नीचे आया। ऐसी धक्का-मुक्की और गाली-गलौच पहले कभी नहीं देखी गई।

सलमान खान, फराह खान और रोहित शेट्टी सहित तमाम सेलिब्रिटीज़ ने हाउसमेट्स को अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। 
 
29 सितम्बर 2019 से शुरू हुआ यह शो 15 फरवरी 2019 तक चला। इसमें सिद्धार्थ, आसिम, शहनाज़, पारस, माहिरा, आरती, रश्मि देसाई ने भारी लोकप्रियता हासिल की। 
 
सिद्धार्थ-शहनाज़, पारस-माहिरा, आसिम-हिमांशी की जोड़ी काफी पसंद की गई। कुछ ब्रेकअप्स भी हुए। सिद्धार्थ और आसिम में कई बार विवाद हुए। कुछ प्रतियोगी बीमार और घायल भी हुए। 
 
कुल मिलाकर यह सीज़न अपने विवादों, प्रेम प्रसंगों और ब्रेक-अप्स के कारण ‍चर्चित रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने भी स्वीकारा कि इस बार शो को होस्ट करते समय कई बार उन्हें भी बहुत गुस्सा आया और बीपी बढ़ गया।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments