Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Bigg Boss 13: सलमान खान ने किया सिद्धार्थ शुक्ला का सपोर्ट, तो गौहर खान ने साधा भाईजान पर निशाना!

Webdunia
रविवार, 10 नवंबर 2019 (16:30 IST)
'बिग बॉस 13' का 'वीकेंड का वॉर' इस बार चर्चा का विषय बन गया है। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने घरवालों की जमकर क्लास ली और सिद्धार्थ शुक्ला और उनके बर्ताव का बचाव किया और उनको अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाने की सलाह दी।


सलमान खान का सिद्धार्थ शुक्ला के एग्रेशन पर उनका बचाव करने को लेकर सोशल मीडिया काफी बंटा हुआ दिखाई दिया। इस एपिसोड के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स सलमान खान के खिलाफ बोलते हुए दिखाई दे रहे है। इसके साथ ही ट्विटर पर #biasedhostsalmankhan भी ट्रेंड करने लगा। 
 
ALSO READ: अक्षय कुमार का पहला म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धूम
 
ट्विटर पर अपनी राय देते हुए यूजर बोलते हुए दिखाई दिए कि सलमान खान ने पक्षपात किया है और उनके शो का बायकॉट करना चाहिए। इसके अलावा बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान ने भी ट्वीट कर अपनी राय रखी है। जिसमें उन्होंने यह महसूस किया कि सिद्धार्थ की आक्रामकता को शो पर उचित ठहराया गया है हालांकि, उन्होंने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया।
 
गौहर खान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं हैरान हूं। मैं जरुर इस समय कोई दूसरा बिग बॉस देख रही हूं। एग्रेशन को हर तरह से सही साबित किया जा रहा है।‘ इस ट्वीट से ये जरुर साबित होता है कि वो सलमान खान के बारे में बोल रही है। 
 
वहीं गौहर ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'बिग बॉस के घर में हिंदुस्तानी भाऊ उन्हें काफी पसंद है। एंटरटेनर के साथ वो काफी समझदार भी हैं। पारस ही सिर्फ ऐसा है जो गेम खेल रहा है। जो बिना किसी कारण के नहीं लड़ता। मुझे खेसारी लाल जी भी पसंद हैं।'
 
बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री करने वाले राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला शो से बाहर हो गए हैं। पिछले हफ्ते ही तहसीन शो का हिस्सा बने थे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments