Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोना की वजह से भूमि पेडनेकर ने 24 घंटे में दो करीबियों को खोया, 3 की हालत गंभीर

Webdunia
सोमवार, 3 मई 2021 (14:51 IST)
देश में कोरोनावायरस कहर मचा रहा है। इस महामारी के कारण हरदिन हजारों लोग अपनी जान गवा रहे हैं। हालांकि इस मुश्किल घड़ी में बहुत से लोग मदद के लिए भी आगे आ रहे हैं। कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए भूमि पेडनेकर भी बेहद सक्रिय हैं।

 
भूमि पेडनेकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और जरूरी जानकारियां साझा कर रही हैं। इस बीच भूमि ने बताया कि उनके करीबियों को भी कोरोना से जूझना पड़ा है। यही नहीं कोविड की वजह से दो लोगों की जानें चली गईं। 
 
भूमि पेडनेकर ने इस दुखद खबर को शेयर करते हुए लिखा, पिछले 24 घंटों में 2 लोगों को हमने अपनी तत्काल दुनिया से खो दिया है। 3 सुपर क्रिटिकल कंडीशन में हैं। मैंने अपना दिन ऑक्सीजन और बिस्तरों की तलाश में बिताया है ताकि हम उन्हें बचा सकें। 
 
उन्होंने लिखा, इस मोड़ पर, दुख के लिए जगह नहीं है, लेकिन केवल एक्शन है। वास्तव में यह सब कब खत्म होने का इंतजार नहीं कब खत्म होगा। प्लीज अपना-अपना योगदान दें।
 
बीते दिनों भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर बताया था कि हम आपकी मदद के लिए अपने स्तर पर बेस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया हमें समय दीजिए। आईसीयू, आईसीयू वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, ऑक्सीजन बेड्स के लिए हमारे पास बहुत सी रिक्वेस्ट आई हैं। हमारे वॉलंटियर्स 24 घंटे आपकी मदद के लिए काम कर रहे हैं। सभी की शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करिए। उम्मीद मत खोइए।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments