Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भोजपुरी स्टार पवन सिंह लेकर आ रहे अपनी खुद की बायोपिक, फिल्म पावर स्टार का फर्स्ट लुक रिलीज

WD Entertainment Desk
रविवार, 23 जून 2024 (15:37 IST)
film Power Star: भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीति में हाथ आजमाया था। हालांकि निर्दलीय मैदान में उतरे पवन सिंह चुनाव हार गए। वहीं अब पवन सिंह अपनी खुद की बायोपिक लेकर आ रहे हैं। पवन सिंह की रियल और रील लाइफ बनी भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
 
भोजपुरी सिनेमा में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी स्टार के जीवन पर आधारित बायोपिक फिल्म में खुद उसी अभिनेता ने खुद का किरदार जिया है। भोजपुरी सिनेमा में पहली बार है जब फिल्म पवर स्टार खुद पवन सिंह ने केंद्रीय भूमिका निभाई है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Times Music Bhojpuri (@timesmusicbhojpuri)

इस फिल्म में पवन सिंह और मधु शर्मा की मुख्य भूमिका है। फिल्म 'पावर स्टार' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फ़िल्म पवन सिंह की लाइफ स्टाइल पर आधारित है, रीयल लाइफ में जैसे पवन सिंह हैं, वैसे ही इस फ़िल्म में भी वे दिखेंगे।
 
मैड्ज मूवीज बैनर के तले बिग स्केल पर बनाई गई भोजपुरी फिल्म 'पावर स्टार' के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं। इस फिल्म का निर्देशन फिरोज खान ने किया है। फिल्म पावर स्टार में पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह 'टाइगर', प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे। साथ ही साथ ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष उपस्थिति इस फ़िल्म में होगी। 
 
फिल्म के डीओपी वासु हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफ़ताब ने लिखी है। पटकथा, संवाद जावेद अहमद ने लिखा है। जंगली म्यूज़िक टीम मंदार ठाकुर, गौरी यादवाडकर, नीलकंठ पंडित हैं। संगीतकार मधुकर आनंद, प्रियांशु सिंह, सरगम ​​आकाश ने गीतकार विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी, रोशन सिंह विश्वास, प्रिंस प्रियदर्शी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है। 
 
एडिटर गुरजेंट सिंह, एक्शन मास्टर एस. मल्लेश, कोरियोग्राफर संजीव शर्मा, प्रसून यादव, राहुल हैं। कार्यकारी निर्माता मनोज रावले, लाइन प्रोड्यूसर रिजवान खान, आर्ट डायरेक्टर शेरा हैं। कॉस्ट्यूम विद्या - विष्णु का है। इस फ़िल्म का म्यूज़िक बहुत जल्द टाइम्स म्यूज़िक भोजपुरी (जंगली म्यूज़िक) पर रिलीज़ होने वाला हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments