Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भोजपुरी की पहली बायोपिक फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट, निरहुआ का दिखा अलग अंदाज

भोजपुरी की पहली बायोपिक फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट, निरहुआ का दिखा अलग अंदाज
, सोमवार, 11 नवंबर 2019 (16:06 IST)
भोजपुरी फिल्मों के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ की पहली बायोपिक फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' का फर्स्ट फर्स्ट लुक आउट गया है। फिल्म के पहले पोस्टर में दिनेशलाल यादव निरहुआ सफेद पोशाक में पिस्तौल लिए हुए खामोश बैठे दिख रहे हैं।

 
पोस्टर के नीचे कुछ लोगों पर राइफलधारी बंदूक ताने हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर में स्लोगन 'जिसका नाम सुनते ही बंद तिजोरी के ताले खुल जाया करते थे' लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर अब वायरल हो चुका है।
 
webdunia
एस के फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दूबे नजर आएंगी। शमीम खान इस फिल्म में सशक्त भूमिका में नजर आने वाले हैं, जोकि एक रीयल किरदार को जीवंत कर रहे हैं।

भोजपुरी की कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता वसीम खान फिल्म मुकद्दर के बाद सत्य घटना पर आधारित फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ लेकर दर्शकों के बीच में आ रहे हैं। यह फिल्म भोजपुरी की पहली बॉयोपिक फिल्म है। 
 
इस बायोपिक फिल्म का निर्माण बड़े स्‍केल पर किया गया है। यह फिल्म दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। फिल्म के लेखक व निर्देशक संतोष मिश्रा हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बिग बॉस 13: क्या पारस की गर्लफ्रेंड है पारस और सिद्धार्थ के बीच झगड़े की वजह?