Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारती सिंह की शादी के फोटो

भारती सिंह की शादी के फोटो
कॉमेडियन भारती सिंह और उनके बॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया ने 3 दिसंबर को गोआ में फेरे लिए। भारती और हर्ष की शादी उनके लिए किसी त्योहार से कम नहीं थी। तीन दिन के ग्रांड सेलीब्रेशन के लिए भारती और हर्ष ने कई महीनों से शादी की तैयारियां शुरू कर दी थी। 
 
शादी वाले दिन भारती खूबसुरत नज़र आ रही थीं। दुल्हनों के वर्क में सजे पिंक और ब्लु ब्राइडल लहंगे में भारती बेहद सुंदर लग रही थीं, वहीं हर्ष ने भी ब्लु और व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। शादी की ड्रेसेस भारती ने नीता लुल्ला से डिज़ाइन करवाईं थी। 
 
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने अपनी शादी बहुत एंजॉय की। शादी में इंडस्ट्री से भारती और हर्ष के बहुत से दोस्त शामिल हुए। गुरमीत चौधरी, देबिना बनर्जी, अदा खान, करण वाही, पूजा बनर्जी, कुणाल वर्मा, किश्वर मर्चेंट, प्रियंका तलुकदार, सुनील ग्रोवर, रित्विक धंजानी, आशा नेगी, सनाया ईरानी, मोहित सेहगल, कृष्णा अभिषेक, मोनालिसा, अनिता हसनंदानी, माही विज, सुयश राय, नेहा कक्कड़, जिया मनक, राजू श्रीवास्तव, राखी सावंत और रोहित वर्मा जैसे कई कलाकार शादी में शामिल थे। 
 
भारती का शादी में भी मस्ती का सिलसिला चलता रहा। उन्होंने जयमाला के वक़्त हर्ष की टांगे भी खींची और अपने दोस्तों को भी हंसाती रहीं। बिदाई के वक़्त भी भारती रोई नहीं बल्कि मस्ती करते हुए जा रही थी। दोनों हनीमून के लिए यूरोप जाने वाले हैं। तीन दिन की शादी में चुड़ा सेरेमनी, माता की चौकी, मेहंदी सेरेमनी, पूल पार्टी, कॉकटेल पार्टी, हल्दी सेरेमनी भी शामिल थे, जो मुंबई और गोआ में हुए। 
 


 

 


 
 

 
 


 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नया जोक : पागल कौन?