Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भारती सिंह ने शेयर की तस्वीर, फैंस से पूछा यह सवाल

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए भारती सिंह ने शेयर की तस्वीर, फैंस से पूछा यह सवाल
, बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (11:20 IST)
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली हैं। बीते दिनों भारती सिंह ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। वह 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं। वह प्रेग्नेंसी पीरियड के हर पल को अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एन्जॉय कर रही हैं।

 
हाल ही में भारती सिंह ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह रेड ड्रेस पहने बेबी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में भारती के पति उनके बेबी बंप पर हाथ रखे हुए हैं।
 
भारती सिंह ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस से सवाल पूछा कि 'संता आएगा या संती? क्या लगता है आपको जल्दी कमेंट में बताओ।'
 
बता दें कि भारती मां बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह काफी समय से फैमिली प्लानिंग में जुटी हुई थीं। लेकिन कोरोना की वजह से पहले उन्होंने यह प्लान टाल दिया था। हर्ष और भारती ने 2017 में गोवा में शादी की थी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर पति अक्षय कुमार ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, बोले- आपका साथ मेरे साथ...