Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'द कपिल शर्मा शो' से निकाले जाने की खबरों पर भारती सिंह ने लगाया विराम, तस्वीरें शेयर कर लिखी यह बात

'द कपिल शर्मा शो' से निकाले जाने की खबरों पर भारती सिंह ने लगाया विराम, तस्वीरें शेयर कर लिखी यह बात
, सोमवार, 14 दिसंबर 2020 (15:51 IST)
कॉमेडियन भारती सिंह का नाम ड्रग्स केस में आने और गिरफ्तारी के बाद खबरें आने लगी थी कि उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर निकाल दिया गया है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, भारती सिंह ने शो की शूटिंग दोबारा शूटिंग कर दी है।

 
भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। लाल रंग के सलवार-कमीज में भारती सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ भारती सिंह ने हेवी जूलरी पहनी हुई है।
 
 
तस्वीरें शेयर करते हुए भारती सिंह ने लिखा, 'लाल रंग दो दिलों की बॉन्डिंग का कलर माना जाता है। कपिल शर्मा शो हर शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे।'
 
 
बता दें कि कुछ दिनों पहले भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया था और उन्हें 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाद में दोनों जमानत पर रिहा हो गए। इन तस्वीरों से भारती सिंह ने कपिल शर्मा शो छोड़ने वाली सभी खबरों पर विराम लगा दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

वेब सीरीज 'आश्रम' को लेकर बढ़ा बवाल, बॉबी देओल और प्रकाश झा को कोर्ट ने भेजा नोटिस