Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'बालिका वधू' फेम अविका गोर करने जा रहीं बॉलीवुड डेब्यू, 'कहानी रबरबैंड की' में आएंगी नजर

Webdunia
शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (11:26 IST)
टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गोर अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अविका ‍सोशल कॉमेडी फिल्म 'कहानी रबरबैंड की' से डेब्यू करेंगी। इससे पहले वह तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

 
इस फिल्म में अविका के साथ मनीष रायसिंघन नजर आएंगे। मनीष की भी यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। इसमें स्कैम 1992 के सुपरस्टार प्रतीक गांधी और कॉमेडी स्टार गौरव गेरा के साथ-साथ अरुणा ईरानी और पेंटल जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशक सारिका संजोत ने किया है। 
 
यह कॉमेडी फ़िल्म उस दुकानदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रबरबैंड के नाम से कंडोम बेचता है। एक मनोरंजक मसाला एंटरटेनर के माध्यम से यह सोशल ड्रामा दर्शकों को भी शिक्षित करने का वादा करती है। फिल्म के बारे में सारिका संजोत ने कहा, मैं इस कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। फिल्म ऐसे महत्वपूर्ण विषय को इस तरह से संबोधित करती है जो भारतीय समाज में 'कंडोम' के पूरे विचार को स्वीकार करने लायक बनाता है।
 
फिल्म 'कहानी रबरबैंड की' का निर्माण मून हाउस प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। मीत ब्रदर्स ने फिल्म के लिए संगीत तैयार किया है, जबकि फारूख मिस्त्री सिनेमेटोग्राफर हैं। फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

Edited by : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ