Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टपू संग रिलेशनशिप की खबरों पर 'बबीता जी' को आया गुस्सा, बोलीं- खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आ रही है

Webdunia
सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (11:18 IST)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का पॉपुलर शो है। इस शो के हर किरदार को काफी पसंद किया जाता है। इस शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

 
बीते दिनों खबरें आई थी कि मुनमुन दत्ता इन दिनों जेठालाल के बेटे टपू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट को डेट कर रही हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं। वहीं अब इन खबरों पर मुनमुन दत्ता ने अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर 2 पोस्ट शेयर कर लोगों को उनकी मानसिकता के लिए लताड़ लगाई है।
 
मुनमुन दत्ता ने पहले पोस्ट में मीडिया और उनकी पत्रकारिता पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। उन्होंने लिखा, 'मीडिया और जीरो क्रेडिबिलिटी वाले जर्निस्ल्ट। आप लोगों को काल्पनिक खबरें लगाने का अधिकार किसने दिया है। आप लोग किसी के भी बारे में बिना उनकी अनुमति के खबरें कैसे लिख सकते हैं। आप लोगों के कारण जो मानसिक वेदना होती है, इसका दोषी कौन है।
 
उन्होंने लिखा, आप लोग किसी के अंतिम यात्रा पर टीआरपी के लिए किसी की बेटे या किसी के प्यार के खो जाने पर दुखी महिला के चेहरे पर कैमरा लगाने से नहीं रुकते। आप लोग अपने खबरों को सेंसेशनल बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं लेकिन क्या आप लोग उनके जीवन में आई परेशानियों के लिए जिम्मेदारी लेंगे। अगर नहीं तो आप लोगों को अपने आप पर शर्म आनी चाहिए।
 
एक अन्य पोस्ट में मुनमुन दत्ता ने लिखा, यह आम नागरिकों के लिए है। मुझे आप लोगों से कई ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन जिस प्रकार की गंध आप लोगों ने मेरे कमेंट सेक्शन में किए हैं वह बहुत ही गलत है। पढ़े लिखे लोगों ने भी इस प्रकार की हरकतें की है। महिलाओं पर हमेशा से ही आयु और अन्य चीजों को लेकर अपमानित किया जाता है। आप लोगों का मजाक किसी और को मानसिक तौर पर परेशान करता है। 
 
उन्होंने लिखा, मैं 13 साल से लोगों का मनोरंजन कर रही हूं लेकिन 13 मिनट भी नहीं लगे आप लोगों को मेरी छवि खराब करने में। अगली बार अगर कोई क्लिनिकली डिप्रैस व्यक्ति अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेता है तो आप लोग सोचिएगा कि क्या आप लोगों के शब्दों के कारण तो उसने ऐसा नहीं किया। आज मुझे अपने आपको भारत की बेटी कहने पर शर्म आ रही है।
 
बता दें कि बीते दिनों खबरें आई थी कि राज अनादकट और मुनमुन दत्ता का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया है। ऐसा भी दावा किया गया था कि दोनों ने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बता‍ दिया है। वहीं तारक मेहता की टीम के हर एक सदस्य को भी राज और मुनमुन के रिश्ते के बारे में पता है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments