Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बाहुबली 2 के निर्देशक बनाएंगे सलमान खान के साथ फिल्म?

बाहुबली 2 के निर्देशक बनाएंगे सलमान खान के साथ फिल्म?
क्षेत्रीय निर्देशक एसएस राजामौली 'बाहुबली' की ऐतिहासिक सफलता के बाद एक राष्ट्रीय स्तर पर जाना माना नाम बन चुके हैं। बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 600 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 'बाहुबली 2' इस साल रिलीज होगी और इससे अपेक्षाएं आकाश छू रही हैं। 


 
बॉलीवुड इस निर्देशक के साथ काम करने को बेताब है और राजामौली भी बॉलीवुड के लिए कुछ सोच रहे हैं। 'बाहुबली 2' में  अभी राजामौली अभी व्यस्त हैं परंतु उनका हिन्दी फिल्मों में निर्देशन का करियर जल्दी ही शुरू हो सकता है। 
 
राजामौली को रणबीर कपूर पसंद हैं, परंतु अगर वह एक कमर्शियल फिल्म बनाएंगे तो उनकी पहली पसंद सलमान खान होंगे। सलमान का बॉक्स ऑफिस पर जलवा सभी को पता है और यह निर्देशक-एक्टर जोड़ी बहुत बड़ा कमाल कर सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भगवान शिव को असल हीरो मानते हैं टाइगर श्रॉफ