Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टाइगर श्रॉफ की बागी 3 को हिट होने के लिए कितना करना होगा कलेक्शन?

Webdunia
शनिवार, 7 मार्च 2020 (06:15 IST)
बागी हिट हुई। बागी 2 ब्लॉकबस्टर रही। दूसरे भाग की सफलता चौंकाने वाली थी। इसके बनने के दौरान ही तीसरे भाग को बनाने की घोषणा कर दी गई थी। बागी सीरिज की दो फिल्मों की सफलता के बाद तीसरे भाग का बजट काफी बढ़ा दिया गया। 
 
निर्माता साजिद नाडियाडवाला महंगी फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। वे फिल्म पर दिल खोल कर खर्च करते हैं। बॉलीवुड के खबरचियों के अनुसार यह फिल्म 90 करोड़ में बनी है और फॉक्स स्टार स्टूडियो को बेची गई है। यह रकम और विभिन्न राइट्स को बेच कर साजिद पहले ही प्रॉफिट में आ गए हैं। 
 
फिल्म के वितरकों को भी फायदा हो तो ही फिल्म हिट कही जा सकती है। भारत में सिनेमाघरों से फिल्म को 140 करोड़ का बिज़नेस करना होगा, तभी फिल्म की लागत वसूल होगी। 
 
165 करोड़ रुपये के ऊपर यदि कलेक्शन करती है तो फिल्म को हिट कहा जा सकता है। पहले दिन के कलेक्शन के आधार पर ये नहीं कहा जा सकता कि फिल्म का लाइफ टाइम बिज़नेस क्या होगा। वीकेंड के बिज़नेस और सोमवार के कलेक्शन स्थिति स्पष्ट करेंगे। 
 
वैसे बॉलीवुड को इस फिल्म से 200 करोड़ या इसके ऊपर के कलेक्शन की उम्मीद है। सूर्यवंशी के रिलीज होने, यानी कि 24 मार्च तक फिल्म के रास्ते में कोई रूकावट नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments