Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आयुष्मान खुराना की 'अनेक' इस दिन थिएटर में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक आया सामने

Webdunia
शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (13:57 IST)
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म में कोई हीरोइन नहीं होगी। इसकी कहानी कुछ इस तरह से बुनी गई है, जिसमें हीरोइन का कोई रोल नहीं है। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है।

 
अब इस फिल्म से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। यह फिल्म 31 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 
इस फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा, एक ऐसे किरदार के लिए, जिसने मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला है, उसके लिए अनुभव सिन्हा से फिर से जुड़कर मैं बहुत ही रोमांचित महसूस कर रहा हूं। इसी के साथ मुझे भूषण कुमार से भी सपोर्ट मिला है। 'अनेक' सिनेमा की एक अलग भाषा की शुरुआत करेगी। 
 
एक्शन थ्रिलर 'अनेक' में हीरोइन की जरूरत नहीं है। कहानी को कुछ इस तरह पिरोया गया है, जिसे देख दर्शकों को हीरोइन की कमी नहीं खलेगी। आयुष्मान अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे रखेंगे। इस फिल्म का दारोमदार उन्हीं के कंधों पर है।
 
यह फिल्म पहले 17 सितंबर, 2021 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोविड -19 महामारी के कारण, रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया था। अनेक की शूटिंग इस साल फरवरी में शुरु हुई थी। फिल्म नॉर्थ ईस्ट में शूट की गई है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments