Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ट्रेन में ढोल बजाकर आयुष्मान खुराना ने गाया अल्ताफ राजा का गाना, फिर मांगे पैसे

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (17:40 IST)
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना लिंक से हटकर फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। वह इन दिनों अपनी फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

 
इन दिनों आयुष्मान और जितेंद्र अपनी फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान के प्रमोशन में जुटे हैं। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में आयुष्मान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ट्रेन में ढोल बजाकर पैसे मांग रहे हैं। 
 
दरअसल ये एक बीहाइन्ड द सीन वीडियो है, जिसमें आयुष्मान अपनी टीम के साथ मस्ती कर रहे हैं। वीडियो में आयुष्मान सफेद बनियान पहने ट्रेन में बैठे हुए ढोल बजा रहे हैं और साथ में अल्ताफ राजा का पॉपुलर गाने 'तुम तो ठहरे परदेसी' गा रहे हैं। आयुष्मान का ये अंदाज काफी फनी लग रहा है।

ALSO READ: वैलेंटाइन डे पर किसके साथ होंगी दिशा पाटनी?
 
वीडियो में उनके साथ उनके को-एक्टर जितेंद्र भी आयुष्मान का गाना एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। गाना खत्म होने के बाद सब तालियां बजाते हैं। जिस पर आयुष्मान उनको शुक्रिया करते हुए कहते हैं कि चलो सब 10-10 रुपए निकालो। इतना सुनते ही सबकी हंसी छूट जाती है। इस वीडियो को टी-सीरीज़ ने अपने सोशल अकाउंट से शेयर किया है।
 
बता दें कि शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान गे का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में आयुष्मान के अलावा जितेंद्र, नीना गुप्ता और गजराज राव अहम किरदारों में हैं। ये फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments