Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आयुष्मान खुराना की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' को लगा झटका, इन देशों में बैन हुई फिल्म

Webdunia
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (13:06 IST)
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की मच-अवेटेड फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर जनता में काफी उत्साह बना हुआ है। आयुष्मान की ये फिल्म गे लव स्टोरी पर है, जिसमें उन्होंने होमोसेक्सुअल लड़के का किरदार निभाया है। ऐसे में फिल्म को विदेशी मुल्कों में बैन कर दिया गया है।

 
खबरों के अनुसार आयुष्मान खुराना की फिल्म रिलीज होने से पहले ही दुबई और मिडिल ईस्ट जैसे देशों में बैन कर दी गई है। 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान'की कहानी गे लव स्टोरी पर आधारित है। फिल्म के इस विषय के चलते इसे झटका लगा है। 

ALSO READ: Box Office पर कैसी है शुभ मंगल ज्यादा सावधान की शुरुआत?
 
खबरों की माने तो फिल्म दुबई और मिडिल ईस्ट में रिलीज हो इसलिए मेकर्स ने किसिंग सीन को एडिट करने का विकल्प सामने रखा था। लेकिन उन्होंने ने ये साफ कह दिया कि किसिंग सीन से दिक्कत नहीं हैं बल्कि फिल्म के विषय से दिक्कत है। 
 
मध्य पूर्व एशिया के देशों में हिन्दी फिल्मों के दर्शकों की भरमार है। वहां रिलीज होने वाली हिन्दी फिल्मों को अच्छा कलेक्शन मिलता है लेकिन समलैंगिक रिश्तों पर बनी फिल्में वहां अक्सर बैन हो जाती हैं। इसके चलते शुभ मंगल ज्यादा सावधान को किसी भी हाल में वहां रिलीज नहीं किया जा सकता है। 
 
फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में आयुष्मान खुराना के अलावा अहम किरदार में जीतेंद्र कुमार गजराज राव, नीना गुप्ता, मानवी गागरू, पंखुड़ी अवस्थी, सुनीता राजवार, मनुऋषि चड्ढा और नीरज सिंह है। इस फिल्म का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments