Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में अगले साल सात फेरे लेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल!

सुनील शेट्टी के खंडाला वाले घर में अगले साल सात फेरे लेंगे अथिया शेट्टी और केएल राहुल!
, बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (15:36 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की रोमांस की खबरें अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें भी अक्सर सामने आते रहती हैं। लेकिन इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आ रही है।

 
वहीं अब अथिया और केएल राहुल की शादी की खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। अथिया और राहुल अपने परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों अगले साल 2023 में जनवरी में सात फेरे लेंगे। 
 
खबरों के अनुसार केएल राहुल और अथिया की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित घर में होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार एक फेमस वेडिंग प्लानर अपनी टीम के साथ खंडाला का दौरा करने के लिए आए थे। मुंबई के 5 स्टार होटलों को छोड़कर अथिया और केएल राहुल ने पिता सुनील शेट्टी के घर खंडाला में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है।
 
खंडाला का घर सुनील शेट्टी के लिए बेहद खास है। सुनील और उनकी पत्नी माना शेट्टी का यह घर 17 साल पहले बना था। यह एक विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। एक्टर का आलीशान घर हरियाली के बीच बना है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ों यात्रा' पर पूजा भट्ट बोलीं- दर्द दर्द होता है...