Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अफगानिस्तान के क्रिकेटर से होने वाली है अर्शी खान की सगाई, इस वजह से टूट सकता है रिश्ता

अफगानिस्तान के क्रिकेटर से होने वाली है अर्शी खान की सगाई, इस वजह से टूट सकता है रिश्ता
, सोमवार, 23 अगस्त 2021 (15:05 IST)
तालिबान ने एक बार फिर अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। अफगानिस्तान का दिल दहला देने वाला मंजर देखकर हर किसी का दिल बैठा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग देश छोड़ने को मजबूर हैं। वहीं अफगानिस्तान में चल रही उथल-पुथल से टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम अर्शी खान के पर्सनल लाइफ पर भी असर पड़ रहा है। 

 
दरअसल, अर्शी खान बहुत जल्द ही अफगानिस्तान के एक क्रिकेटर से सगाई करने वाली थीं, लेकिन वहां के हालातों को देखते हुए वह परेशान हैं। उन्हें डर है कि अफगानिस्तान के क्रिकेटर के साथ उनका रिश्ता खत्म हो जाएगा। खबरों के अनुसार अर्शी और अफगान क्रिकेटर की इसी साल अक्टूबर में सगाई होने वाली थी।
 
खबरों के अनुसार अर्शी खान ने कहा कि उनकी सगाई एक अफगान क्रिकेटर से होनी थी, जिसे उनके पिता ने चुना था लेकिन अफगानिस्तान के ऐसे हालात देखते हुए वे घबराए हुए हैं। उनके परिवार को सगाई को रद्द करना पड़ सकती है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद, हमें रिश्ते को खत्म करना पड़ सकता है।
 
अफगानिस्तान का ये क्रिकेटर कौन है, अर्शी खान ने इसका खुलासा नहीं किया है। बता दें कि अर्शी खान अफगानी मूल की हैं। उनके परिवार की जड़ें अफगानिस्तान में हैं। अर्शी जब 4 साल की थीं, तब उनका परिवार भारत आ गया था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आईएफएफएम 2021 में अमेजन प्राइम वीडियो ने जीते कई अवॉर्ड, देखिए लिस्ट